गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. 5 amazing benefits of drinking thandai
Written By

ठंडाई के 5 बेहतरीन फायदे, इस होली पर जरूर जान लीजिए

ठंडाई के 5 बेहतरीन फायदे, इस होली पर जरूर जान लीजिए - 5 amazing benefits of drinking thandai
वैसे तो गर्मियों का मौसम आते ही ठंडाई लोगो की पहली पसंद बनने लगती है। शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां इस मौसम में ठंडाई पीने को न मिले, लेकिन जब मौका होली का हो तब इसे विशेष तौर से बनाया जाता है। ठंडाई पीने से कई सेहत फायदे भी मिलते हैं आइए, जानते हैं -
 
1 गर्मी के दिनों में तापमान अधिक होता है, जिससे शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है। ठंडाई का सेवन गर्मी के इस प्रकोप को कम करता है और पेट व शरीर को शीतलता प्रदान करता है।
 
2 एसिडिटी, पेट में जलन, अपच जैसी समस्याएं तो इससे हल होंगी ही, पेट में अल्सर या छाले होने की स्थिति से भी ठंडाई का सेवन आपको बचाए रखेगा।
 
3 गर्मी के दिनों में अक्सर मुंह में छाले हो जाते हैं। इससे बचने के लिए नियमित ठंडाई का प्रयोग करें और देखें कमाल। आपको मुंह में छाले होने बंद हो जाएंगे।
 
4 सूखे मेवे आदि के साथ बनाई गई ठंडाई दिमाग को पोषण देने का काम करती है। यह दिमाग ठंडा रखेगी और तनाव व चिड़चिड़ेपन से भी बचाएगी।
 
5 पेशाब में जलन एवं दस्त, डायरिया, जी मचलाने जैसी समसयाओं से छुटकारा पाने के लिए गर्मी में ठंडाई सबसे बेहतर उपाय है।

ये भी पढ़ें
गजब के फायदे देता है दूध के साथ शहद, इन 5 बीमारियों को भी करेगा दूर