1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
  4. kanhaiya mittal can join congress

भजन गायक कन्हैया मित्तल भी भाजपा से नाराज, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

यूपी विधानसभा चुनाव में हिट हुआ था कन्हैया का जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे... गाना

kanhaiya kumar
Kanhaiya mittal : विधानसभा चुनावों के लिए पहली सूची जारी होने के बाद हरियाणा में भाजपा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे... गाना गाने वाले लोकप्रिय भजन गायक कन्हैया मित्तल भी भाजपा से नाराज नजर आ रहे हैं।
 
कन्हैया हरियाणा चुनाव में भाजपा से टिकट चाहते हैं। बहरहाल पार्टी की पहली लिस्ट में नाम नहीं होने से नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है। हालांकि यह पता नहीं चला है कि वे कांग्रेस में कब शामिल होंगे।
 
कन्हैया मित्तल ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भाजपा के लिए प्रचार नहीं किया। उनके गाए गानों का इस्तेमाल भाजपा ने किया। इसके बदले कलाकार को जो मिलना चाहिए वह नहीं मिला। 
 
उन्होंने एक समाचार चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा ने मेरे लिए कुछ नहीं किया। मैं हरियाणा में सेवा करना चाहता था, लेकिन BJP ने ध्यान नहीं दिया। मेरा मन कांग्रेस से जुड़ रहा है।  
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
बिहार में बड़ा हादसा, मगध एक्सप्रेस की कपलिंग टूटी, 2 हिस्सों में बंटी ट्रेन