सम्बंधित जानकारी
- पहली लिस्ट जारी होते ही हरियाणा भाजपा में बवाल, 3 दिग्गजों ने छोड़ी पार्टी
- Haryana Assembly Election 2023 : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, सैनी लाडवा से, विज अंबाला से लड़ेंगे चुनाव
- हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को लग सकता है तगड़ा झटका
- भाजपा नेता अनिल विज ने बताया, हरियाणा में AAP से क्यों नजदीकियां बढ़ा रही है कांग्रेस?
- Haryana assembly polls 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और AAP के बीच कहां फंस रहा है पेंच
टिकट नहीं मिलने पर फूट फूटकर रोईं पूर्व मंत्री कविता जैन, भाजपा को दिया अल्टीमेटम
हरियाणा में बागियों ने बढ़ाई भाजपा की परेशानी
Haryana bjp : हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद भाजपा में बवाल मचा हुआ है। टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं के इस्तीफों की झड़ी लग गई है। राज्य की पूर्व महिला और बाल विकास मंत्री कविता जैन भी टिकट नहीं मिलने से बेहद नाराज हैं। उन्होंने पार्टी को टिकट बदलने का अल्टीमेटम भी दिया है। ALSO READ: हरियाणा में भाजपा ने एंटी इंकबेंसी की काट के लिए दलबदलुओं और परिवारवाद को दिया मौका,अब बगावत को थामना बड़ा चैलेंज
सोनीपत से टिकट नहीं मिलने पर पूर्व मंत्री कविता जैन समर्थकों के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने पार्टी आलाकमान को 8 सितंबर तक का समय देते हुए यहां पार्टी प्रत्याशी निखिल मदान को बदलने का अल्टीमेटम दिया है।
सोनीपत के मेयर निखिल मदान कुछ महीने पहले ही कांग्रेस से भाजपा में आए हैं। पार्टी ने उन्हें इसी का इनाम दिया है। इधर कविता जैन के पति व भाजपा नेता राजीव जैन ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है।
गौरतलब है कि पहली सूची जारी होने के बाद हरियाणा भाजपा में बवाल मच गया। 3 मंत्रियों, 8 पूर्व मंत्रियों समेत कई दिग्गजों ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सावित्री जिंदल, रणजीत चौटाला, संजय सिंह समेत 11 दिग्गज निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। ALSO READ: भाजपा को बड़ा झटका, हरियाणा के मंत्री रणजीत चौटाला का इस्तीफा
इधर पार्टी भी नाराज लोगों को साधने का भरसक प्रयास कर रही है। अगर समय रहते नाराज लोगों को नहीं साधा गया तो कई विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ सकता है।
edited by : Nrapendra Gupta
