शुक्रवार, 16 अगस्त 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
  4. haryana assembly elections 2024 : voting on 1st october, counting on 4th october
Last Updated : शुक्रवार, 16 अगस्त 2024 (16:19 IST)

हरियाणा में सभी 90 सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान, 4 अक्टूबर को मतगणना

हरियाणा में सभी 90 सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान, 4 अक्टूबर को मतगणना - haryana assembly elections 2024 :  voting on 1st october, counting on 4th october
Haryana assembly election 2024 : मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा तथा मतगणना 4 अक्टूबर को होगी। ALSO READ: जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, काउंटिंग 4 अक्टूबर को
 
राजीव कुमार ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना पांच सितंबर को जारी होगी तथा नामांकन 12 सितंबर तक दाखिल किए जा सकते हैं। निर्वाचन आयोग (ईसी) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नाम वापसी की आखिरी तारीख 16 सितंबर होगी।
 
haryana election date
कुमार ने बताया कि मतदान एक चरण में 1 अक्टूबर को होगा तथा 4 अक्टूबर को मतगणना होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कुल 90 विधानसभा क्षेत्रों में 2.01 करोड़ मतदाता हैं जिनमें 95 लाख महिलाएं हैं। 100 साल से ज्यादा उम्र के 10 हजार 121 वोटर है जबकि 40 लाख 95 हजार युवा वोटर हैं।
 
हरियाणा में 20 हजार 629 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। इनमें से 150 मॉडल पोलिंग बूथ होंगे। मल्टी स्टोरी सोसायटी में पोलिंग बूथ होंगे।
 
गौरतलब है कि हरियाणा में वर्तमान में भाजपा की सरकार है। इसका कार्यकाल 3 नवंबर को पूरा हो रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भाजपा ने जजपा के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई थी। हालांकि लोकसभा चुनाव में सीट साझेदारी को लेकर असहमति के बाद यह गठबंधन टूट गया था। बाद में भाजपा ने निर्दलीय विधायकों के समर्थन के दम पर अपनी सरकार बचा ली।
Edited by : Nrapendra Gupta