सम्बंधित जानकारी
- विजयादशमी पर CM मोहन यादव ने किया अहिल्याबाई की तलवार का पूजन
- अब एमपी में अब घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्री, CM मोहन यादव ने किया संपदा 2.0 पोर्टल का शुभारंभ
- ये है इंदौर की रावण मंडी, 200 से 15,000 तक के रावण, हर साल बढ़ता जा रहा रावण दहन का क्रेज
- गृहमंत्री अमित शाह ने RSS स्वयंसेवकों को दी स्थापना दिवस की बधाई
- शस्त्र और शास्त्र का उत्सव, मप्र में धूमधाम से मनेगा दशहरा
हरियाणा : अमित शाह के साथ विधायक दल का नेता चुनेंगे CM मोहन यादव
भाजपा नेतृत्व ने हरियाणा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भाजपा ने हरियाणा चुनाव 2024 में हैट्रिक लगाई है। एक्जिट पोल्स के अनुमानों को ध्वस्त करते हुए इस बार के चुनाव में भाजपा को 48 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस के खाते में मात्र 37 सीटें ही आई। चुनाव परिणाम की खास बात ये है कि कांग्रेस को 6 और भाजपा को 8 सीटों का फायदा हुआ है।
जोशी और चुघ जम्मू-कश्मीर के पर्यवेक्षक : पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा कि संसदीय बोर्ड ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को जम्मू-कश्मीर में विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस 42 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और 95 सदस्यीय सदन में उसे आसान बहुमत हासिल है, क्योंकि उसके गठबंधन सहयोगियों कांग्रेस और माकपा ने क्रमशः छह और एक सीट जीती है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अब तक की सबसे अधिक 29 सीटें हासिल की हैं।
