सम्बंधित जानकारी
- जरूरत पड़ी तो हथियारों का पूरी ताकत से इस्तेमाल किया जाएगा, विजयादशमी पर बोले राजनाथ सिंह
- अब एमपी में अब घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्री, CM मोहन यादव ने किया संपदा 2.0 पोर्टल का शुभारंभ
- पीठाधीश्वर की भूमिका में गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी, किया विशेष अनुष्ठान
- ये है इंदौर की रावण मंडी, 200 से 15,000 तक के रावण, हर साल बढ़ता जा रहा रावण दहन का क्रेज
- PM Internship Scheme : 193 कंपनियों ने की 90849 अवसरों की पेशकश, युवाओं को हर माह मिलेंगे 5000, जानिए विस्तार से...
विजयादशमी पर CM मोहन यादव ने किया अहिल्याबाई की तलवार का पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज महेश्वर के ऐतिहासिक किले में पुण्य श्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विजयादशमी के पावन अवसर पर यहां शस्त्रागार में शस्त्र पूजन किया। नर्मदा तट पर स्थित क़िले में पहुँचने पर देवी अहिल्या के वंशज यशवंतराव होलकर तृतीय ने उनका परम्परागत रूप से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शस्त्रागार में विशेष तौर पर उस तलवार का पूजन किया जो उनके शौर्य का प्रतीक है। यह तलवार देवी अहिल्या स्वयं धारण करती थीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि देवी अहिल्या पुण्य प्रताप और परोपकार की पर्याय हैं।
आज विजयादशमी के अवसर पर उनकी कर्मभूमि पहुंचकर नमन कर स्वयं को कृतार्थ महसूस कर रहा हूं। इस अवसर पर खरगोन के स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। इसके पूर्व हेलीपेड महेश्वर में पहुंचने पर उनका क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वागत किया।
