Daily Horoscope
✕

खड़गे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई गुजरात की राजनीति : भूपेंद्र पटेल का कांग्रेस पर तीखा हमला

Updated: सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 (12:18 IST)
पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर की गई टिप्पणी पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कड़ा ऐतराज जताया है।

उन्होंने इस बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए कहा कि देश के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना राजनीति के सबसे निचले स्तर को दर्शाता है।
 
सीएम पटेल ने आगे कहा कि जब कांग्रेस पार्टी नीति या विकास के मुद्दों पर पीएम मोदी का सामना नहीं कर पाती, तो वह व्यक्तिगत हमलों और अमर्यादित भाषा का सहारा लेने लगती है।
गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीएम मोदी के पूज्य पिता पर की गई यह टिप्पणी कांग्रेस पार्टी की गिरती राजनीतिक संस्कृति और खोखली मानसिकता का स्पष्ट प्रमाण है।
 
हर्ष संघवी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति जनहित के मुद्दों से भटककर केवल व्यक्तिगत अपमान तक सीमित रह गई है।

गौरतलब है कि 25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में खड़गे के भाषण के दौरान भीड़ में से एक व्यक्ति ने "मोदी नहीं जाएंगे" कहा, जिससे खड़गे नाराज हो गए थे। इसके बाद सभा में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस व्यक्ति के साथ मारपीट की, जिससे वहां भारी हंगामा हुआ।
 

आगामी विधानसभा चुनाव पर असर

अब अगले वर्ष के अंत में गुजरात विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में पीएम मोदी पर इन व्यक्तिगत हमलों से कांग्रेस को कितना नुकसान होगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, 2018 के विवादित बयान पर सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला

बड़ा हादसा टला! पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं राहुल गांधी के काफिले की 5 गाड़ियां

LIVE: अमित शाह मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी

खरगे के विवादित बयान पर भड़की भाजपा, देश भर में विरोध प्रदर्शन का एलान

योगी सरकार का बिजली व्यवस्था के लगातार आधुनिकीकरण पर जोर, बिजनेस प्लान 2026-27 के कार्य तेज

अगला लेख