suvichar

मकर संक्रां‍ति पर गुजरात पहुंचे अमित शाह, पतंग काटकर बच्चों की तरह उछले

Updated: मंगलवार, 14 जनवरी 2025 (16:38 IST)
amit shah patangbaji : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मकर संक्रांति पर गुजरात में स्थानीय लोगों के साथ पतंग उड़ाने का आनंद लिया। शाह ने उत्तरायण पर्व के अवसर पर आज सुबह शहर के मेमनगर इलाके में शांतिनिकेतन अपार्टमेंट की छत पर पतंग उड़ाई। इस दौरान उन्होंने पेंच लड़ाकर पतंग काटी। इस बाद उन्होंने बच्चों की तरह उछलकर पतंग काटने का जश्न भी मनाया। 
 
गृह मंत्री को पतंगबाजी करता देख आसपास की छतों पर प्रशंसकों का तांता लग गया। अमित शाह हर साल उत्तरायण के दिन अहमदाबाद में अपनी फैमिली और कार्यकर्ता के साथ बिताते हैं। 
 
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि आज घाटलोडिया विधानसभा में उत्तरायण पतंग महोत्सव मनाया। उत्तरायण का यह त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।
<

આજે ઘાટલોડિયા વિધાનસભામાં ઉત્તરાયણ પતંગોત્સવની ઉજવણી કરી. ખુશી અને ઉલ્લાસનો આ તહેવાર દરેકના જીવનમાં નવીનત્તમ ઊર્જાનો સંચાર કરે.

आज घाटलोडिया विधानसभा में उत्तरायण पतंग महोत्सव मनाया। उत्तरायण का यह त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे। pic.twitter.com/R3ut3n9biw

— Amit Shah (@AmitShah) January 14, 2025 >
गांधीनगर से लोकसभा सदस्य शाह के साथ इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, शहर की महापौर प्रतिभा जैन, उप महापौर जतिन पटेल और स्थानीय भाजपा नेता तथा निगम पार्षद थे। शाह, उनकी पत्नी सोनलबेन और पुत्र जय शाह ने जमालपुर क्षेत्र में स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
 
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 जनवरी से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर है। वो इस दौरान वह कई परियोजनाओं का उद्धघाटन करेंगे। गुजरात दौरे के दौरान वह राज्य के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी मुहर लगाएंगे।

अमित शाह आज गुजरात पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा बनाए जा रहे घाटलोडिया क्षेत्र में एक नये थाना परिसर और 920 अपार्टमेंट की आधारशिला रखेंगे। 15 जनवरी को शाह अंबोद गांव के पास साबरमती नदी पर एक बैराज की आधारशिला रखेंगे। उसी स्थान से वह गांधीनगर के मनसा में एक सर्किट हाउस का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख