1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात
  4. 7 people died in a road accident in Sabarkantha, Gujarat

गुजरात के साबरकांठा में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत

7 people died in a road accident in Sabarkantha
7 people died in accident in Sabarkantha: गुजरात के साबरकांठा जिले में हिम्मतनगर के पास एक तेज रफ्तार कार ने ट्रेलर ट्रक को टक्कर को टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 
हिम्मतनगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार में कई लोग सवार थे, जो शामलाजी से अहमदाबाद की ओर जा रही थी लेकिन तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगे जा रहे ट्रेलर ट्रक से कार टकरा गई। पुलिस अधीक्षक विजय पटेल ने बताया कि इस हादसे में कार में सवार 7 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में 1 व्यक्ति घायल हुआ है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Weather Updates: मानसून की वापसी शुरू, दिल्ली में बढ़ी गर्मी, जानें देश के अन्य राज्यों का मौसम