सम्बंधित जानकारी
- मोदी ने कांग्रेस पर किया करारा प्रहार, कहा- वह केवल अटकाने, लटकाने और भटकाने में विश्वास करती है
- परेश रावल ने 'बंगालियों के लिए मछली पकाओगे' बयान पर मांगी माफी
- गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 63.14 प्रतिशत मतदान, पिछले चुनाव के मुकाबले 66.75 प्रतिशत से कम
- Gujarat Assembly Elections: मेहसाणा से विधायक नितिन पटेल नहीं लड़ रहे चुनाव, फिर भी रैलियों में उनके नाम का उल्लेख
- गुजरात में 10 साल में सबसे कम वोटिंग से किसका नफा, किसका नुकसान?
रावण से भस्मासुर तक मोदी को दी 100 गालियां, संबित पात्रा ने बताया कांग्रेस को कैसे करें समाप्त?
नई दिल्ली। गुजरात चुनाव की लड़ाई रावण से भस्मासुर तक आ गई है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने मोदी जी को नीच, यमराज और क्या-क्या नहीं कह दिया। इस तरह कांग्रेस के नेता 100 गाली पूरे कर चुके हैं। यह इनकी सोच को दर्शाता है।
संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता जिस प्रकार रह-रह कर पीएम नरेंद्र मोदी के लिए, भाषा और गालियों का प्रयोग कर रहे हैं, हर दिन टीवी में देखने को मिल रहा है। ऐसे में कांग्रेस ने अपनेआप को गाली देने वाली पार्टी के रूप में स्थापित कर लिया है।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक के कांग्रेस के एक दिग्गज नेता ने मोदी जी को भस्मासुर कहा है। इसी तरह अभी हाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी जी को रावण कहा। सोनिया गांधी ने तो मोदी जी को मौत का सौदागर तक कह डाला।
भाजपा नेता ने कहा कि ऐसे में गुजरात और देश की जनता से हम आह्वान करते हैं कि वह लोकतंत्र रूपी चक्र धारण करके ऐसी कांग्रेस पार्टी का लोकतांत्रिक रूप से समापन करे।
Edited by : Nrapendra Gupta
