मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
  4. MLA kesri singh solanki jolts BJP, joins AAP
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 11 नवंबर 2022 (11:15 IST)

टिकट कटने के बाद MLA केसरी सिंह सोलंकी का भाजपा को झटका, AAP में शामिल

टिकट कटने के बाद MLA केसरी सिंह सोलंकी का भाजपा को झटका, AAP में शामिल - MLA kesri singh solanki jolts BJP, joins AAP
अहमदाबाद। गुजरात के खेड़ा जिले में मातर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा के विधायक केसरीसिंह सोलंकी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा ने सोलंकी को इस सीट से टिकट देने से इनकार करने दिया था। ऐसा माना जा रहा है कि सोलंकी के आप में जाने से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। 
 
आप की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने ट्विटर पर बताया कि केसरीसिंह सोलंकी आप में शामिल हो गए हैं। सिंह इस सीट से दो बार विजयी रहे हैं।
 
इटालिया ने ट्वीट कर कहा, मातर विधानसभा के लोकप्रिय, मेहनती, निर्भीक विधायक केसरीसिंह सोलंकी जी अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति से प्रेरित होकर आज आप में शामिल हो गए। मैं केसरीसिंह जी का आम आदमी पार्टी में दिल से स्वागत करता हूं। हम मिलकर गुजरात में एक ईमानदार सरकार बनाएंगे।
 
भाजपा ने मातर सीट से कल्पेश परमार को उम्मीदवार बनाया है। सोलंकी से 2014 और 2017 में विधायक रहे थे। आप पहले ही महिपतसिंह चौहान को इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 
ये भी पढ़ें
Who is Rivaba Jadeja : इंजीनियर से बनीं क्रिकेटर की पत्नी, फिर राजनीति में आईं, कैसे हैं ननद से संबंध?