गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
  4. gujarat bjp first list of candidates
Written By
Last Updated : गुरुवार, 10 नवंबर 2022 (12:44 IST)

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, कांतिलाल को मोरबी से टिकट, भूपेंद्र पटेल घाटलोदिया से चुनाव मैदान में

gujarat assembly election
गांधीनगर। भाजपा ने गुरुवार को 160 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने विजय रुपाणी, नितिन पटेल समेत 38 का टिकट काट दिया है।

पार्टी ने एक दिसंबर को पहले चरण में 89 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 84 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं तथा 5 दिसंबर को दूसरे चरण के चुनाव के लिए 93 सीटों में से 76 पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस सूची में 14 महिलाएं, अनुसूचित जाति के 13 तथा अनुसूचित जनजाति के 24 उम्मीदवार शामिल हैं।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को घाटलोदिया से चुनाव मैदान में उतारा गया है जबकि क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को जामनगर उत्तर से टिकट दिया गया है। पिछले विधानसभा चुनावों में पाटीदार आंदोलन का चेहरा रहे हार्दिक पटेल को भाजपा ने विरमगाम से टिकट दिया है। हार्दिक पटेल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।।
 
मोरबी से मौजूदा भाजपा विधायक का टिकट काट दिया गया है। यहां से भाजपा के टिकट पर कांतिलाल अमृत चुनाव लड़ेंगे। पूर्व विधायक कांतिलाल मोरबी में हाल ही में पुल हादसे में लोगों को बचाने के लिए नदी में कूद गए थे जिस दुर्घटना में 130 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
राज्य के पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 99 और उसकी मुख्य प्रतिद्ंवद्वी कांग्रेस ने 77 सीटें जीती थीं। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को होगा। मतगणना 8 दिसंबर को की जाएगी।