बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
  4. Exit Poll 2022 Gujarat and Himachal Pradesh Election
Written By
Last Updated : सोमवार, 5 दिसंबर 2022 (21:46 IST)

Exit Poll Results 2022 : गुजरात में भाजपा की जोरदार वापसी, क्या हिमाचल में भी बदलेगा रिवाज?

Exit Poll Results 2022 : गुजरात में भाजपा की जोरदार वापसी, क्या हिमाचल में भी बदलेगा रिवाज? - Exit Poll 2022 Gujarat and Himachal Pradesh Election
सभी पोल्स में कहा गया है कि गुजरात में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है तो वहीं कई एग्जिट पोल में हिमाचल प्रदेश में उसे बढ़त दिखाई गई है। कुछ सर्वेक्षणों में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है।
‘इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि गुजरात में भाजपा को 129 से 151 सीट मिल सकती है, तो कांग्रेस को 16 से 30 सीट मिलने का अनुमान है। गुजरात में आम आदमी पार्टी को 9-11 सीट मिल सकती है।
 
‘एबीपी-सी वोटर’ के सर्वेक्षण के अनुसार, गुजरात में भाजपा को 128 से 140 सीट प्राप्त हो सकती है, तो कांग्रेस को 31 से 43 सीट के साथ संतोष करना पड़ सकता है। आप को 3 से 11 सीट मिल सकती है।
 
‘न्यूज एक्स-जन की बात’ के एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि गुजरात में भाजपा को 117 से 140 सीट मिल सकती है, तो कांग्रेस के खाते में 34 से 51 सीट आ सकती है। आप को 6-13 सीट मिलने का अनुमान है।
 
‘रिपब्लिक टीवी-पीमार्क’ के एग्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में भाजपा को 128 से 148 सीट मिल सकती है, तो कांग्रेस को 30 से 42 सीट मिलने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी को 2-10 सीट मिल सकती है।
 
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 93 सीट के लिए सोमवार को मतदान हुआ। इससे पहले एक दिसंबर को 89 सीट पर मतदान हुआ था।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर के अनुमान जताए गए हैं। हालांकि, कई सर्वेक्षणों में कहा गया है कि भाजपा को बढ़त मिल सकती है।
‘इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया’ के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। इसके अनुसार, कांग्रेस को 44 प्रतिशत मतों के साथ 30 से 40 सीट मिल सकती है, तो सत्तारूढ़ भाजपा को 42 प्रतिशत मतों के साथ 24 से 34 सीट हासिल हो सकती है।
 
‘न्यूज 24-टुडेज चाणक्य’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस को 33-33 सीट मिल सकती है।
 
‘इंडिया टीवी-मैट्रिज’ के चुनाव बाद सर्वेक्षण में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 35 से 40 सीट मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 26 से 31 सीट पाकर एक बार फिर से विपक्ष में रहना पड़ सकता है।
 
‘न्यूज एक्स-जन की बात’ के एग्जिट पोल में भी हिमाचल प्रदेश में भाजपा को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है। इसमें कहा गया है कि भाजपा को 32 से 40 सीट मिल सकती है, तो कांग्रेस को 27 से 34 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।
‘रिपब्लिक टीवी-पीमार्क’ के सर्वेक्षण में अनुमान जताया गया है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 34 से 39 सीट मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 28 से 33 सीट हासिल हो सकती है। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था।
ये भी पढ़ें
Poll Of Exit Polls Results 2022 : गुजरात में 7वीं बार सत्ता में आ सकती है भाजपा, हिमाचल प्रदेश में कड़ी टक्कर