शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. गुजरात विधानसभा चुनाव 2017
  4. Jaitley says, Congress and Hardik is cheating Gujrat peoples
Written By
Last Modified: अहमदाबाद , रविवार, 26 नवंबर 2017 (07:25 IST)

गुजरात के लोगों को धोखा दे रहे हैं कांग्रेस और हार्दिक: जेटली

Arun Jaitley
अहमदाबाद। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस और पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के बीच आरक्षण के जिस फॉर्मूले पर सहमति बनी है वह संवैधानिक रूप से तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने दोनों पर इस मुद्दे को लेकर गुजरात के लोगों के साथा धोखा करने का आरोप लगाया।
 
उन्होंने कांग्रेस पर अगले महीने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक लाभ लेने के लिए समाज को विभाजित करने का आरोप लगाया।
 
गुजरात के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी जेटली ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि ऐसे हथकंडों के जरिए राजनीतिक लाभ लेने की कांग्रेस की कोशिश गुजरात को अराजकता की स्थिति में ढकेल देगी। पटेल समुदाय के लिए आरक्षण का फार्मूला कानूनी और संवैधानिक रूप से तर्कसंगत नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग समझदार हैं और वे ऐसे धोखे का शिकार नहीं होंगे। किसी का नाम लिए बिना जेटली ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व अराजकतावादी ताकतों के जाल में फंस रहा है। (भाषा)