sawan somwar

गुजरात में 'नोटा' तीसरा सबसे बड़ा पक्ष

Updated: मंगलवार, 19 दिसंबर 2017 (16:46 IST)
गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार कई बातें चौंकाने वाली रही हैं। चाहे वह पटरी से उतरा चुनाव प्रचार हो या फिर सत्तारूढ़ भाजपा का दो अंकों में सिमटना।
 
भाजपा के लिए तो इस बार के परिणाम बाकई चौंकाने वाले रहे हैं क्योंकि इस बार उसके वोट तो बढ़े हैं, लेकिन सीटें पिछली बार की तुलना में 16 कम हो गईं। मजे की बात तो यह रही कि भाजपा की घटी हुई यह सीटें कांग्रेस की झोली में गिर गईं। 
 
हालांकि गुजरात के बड़े नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री शंकरसिंह वाघेला ने कांग्रेस से अलग होकर जनविकल्प नाम से नया दल तो बनाया, लेकिन पूरे चुनाव में उनकी पार्टी कहीं नजर आई। उनसे अच्छी स्थिति तो 'नोटा' की रही, जिसके खाते में भाजपा और कांग्रेस के बाद सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत गया। 
जानकारों की मानें तो ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि गुजरात में भाजपा को लेकर काफी नाराजी थी, मगर वे कांग्रेस को भी वोट नहीं देना चाहते थे। ऐसी स्थिति में उन्होंने विकल्प के रूप में नोटा को चुना।
 
आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाली भाजपा को 49.1 फीसदी वोट मिले। कांग्रेस 41.4 प्रतिशत हासिल कर दूसरे स्थान पर रही, जबकि 1.8 फीसदी लोगों ने नोटा (यानी किसी को भी वोट नहीं) को चुना।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

कौन हैं IAS मेधा रूपम, जिन पर हाईकोर्ट ने लगाया 5 लाख का जुर्माना, CEC से भी है कनेक्शन

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

अमेरिकी नौसैनिकों के लिए पटाया की मशहूर 'सोई 6' गली क्यों है बैन? जानें बड़ी वजह

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

अगला लेख