Daily Horoscope
✕

राहुल बोले, गुजरात के नतीजों से मोदी की विश्वसनीयता पर सवाल

Updated: मंगलवार, 19 दिसंबर 2017 (15:56 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणामों पर मंगलवार को संतोष व्यक्त किया लेकिन कहा कि इस चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावों की पोल खुल गई है और भ्रष्टाचार को लेकर उनकी विश्वसनीयता सवालों के घेरे में आ गई है।
 
राहुल ने कहा कि मोदी हमेशा और लगातार भ्रष्टाचार की बात करते रहे हैं लेकिन गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान जब उनसे राफेल रक्षा सौदे में गड़बड़ी, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह की कंपनी के कम समय में हजारों गुणा लाभ कमाने जैसे भ्रष्टाचार से जुड़े सवाल किए गए तो मोदी ने चुप्पी साधे रखी और यह चुप्पी उनकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करती है।
 
उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात है कि पूरे चुनाव प्रचार के दौरान मोदी के भाषणों में विकास, भ्रष्टाचार और जीएसटी पूरी तरह से गायब थे। भ्रष्टाचार पहले उनके भाषणों का अभिन्न हिस्सा होता था और बिना रुके इसकी बात करते थे।
 
जीएसटी को अपनी सरकार की उपलब्धि बताते थे और विकास की बातें करते थे लेकिन तीन-चार माह के दौरान उन्होंने  इस बारे में कुछ नहीं बोला और न ही पूछे गए सवालों का जवाब दिया। (वार्ता) 
 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख