शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. गुजरात विधानसभा चुनाव 2017
  4. attack on saint campigning for BJP
Written By
Last Modified: जूनागढ़ , शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (08:48 IST)

गुजरात में भाजपा के लिए प्रचार करने वाले संत पर हमला

गुजरात में भाजपा के लिए प्रचार करने वाले संत पर हमला - attack on saint campigning for BJP
जूनागढ़। गुजरात में चुनावी गहमागहमी के बीच जूनागढ़ जिले में भाजपा के एक स्थानीय प्रत्याशी के लिए प्रचार करने वाले स्वामीनारायण संप्रदाय के एक संत पर गुरुवार को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उन्हें यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विसावदर के भाजपा प्रत्याशी किरीट पटेल के लिए प्रचार करने वाले मेंदरड़ा स्वामी नारायण गुरूकुल के स्वामी भक्ति प्रसाद कोटडा और नवलिया के बीच अपने कार पर हुए हमले में घायल हो गए। 
 
उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर हमले के लिए प्रयुक्त वाहन पर कांग्रेस का खेस (पार्टी के झंडे के रंग का बना गले में पहने जाने वाला दुपट्टानुमा कपड़े का टुकड़ा) लगा था। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
येरूशलम पर ट्रंप के फैसले का अनुसरण कर सकते हैं कई देश