1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव-2012
  4. »
  5. गुजरात

नरेंद्र मोदी के खिलाफ 18 सूत्री आरोप-पत्र

नरेंद्र मोदी
FILE
गुजरात कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ 18 सूत्री आरोप-पत्र जारी किया और उस पर लूट, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियां तैयार करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा की अगुवाई वाली सरकार गुजरात के लोगों का विश्वास खो चुकी है।

मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि विभिन्न स्रोतों से मिले आंकड़ों से पता चलता है कि मोदी सरकार ने जनता के सामने सिर्फ विकास के लंबे-चौड़े दावे किए हैं जबकि हकीकत यह है कि लोग सुविधाओं से वंचित हैं। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें