1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव-2012
  4. »
  5. गुजरात

नरेंद्र मोदी का थ्रीडी प्रचार

नरेंद्र मोदी का थ्रीडी प्रचार
FILE
अब तक आपने थ्रीडी तकनीक का प्रयोग फिल्मों में देखा होगा, लेकिन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में पहली बार चुनाव प्रचार में थ्रीडी तकनीक का प्रयोग किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत एक साथ चार शहरों में रैली को संबोधित किया।

गांधीनगर में एक स्टूडियो में बैठे मोदी ने अपने भाषण से अहमदाबाद, वड़ोदरा, राजकोट और सूरत में विशेष रूप से बनाए गए स्क्रीन से लोगों को संबोधित किया।

इस स्क्रीन पर यह भाषण 3 डी होलोग्राफिक तकनीक और उपग्रह को जोड़कर प्रसारित किया गया। भाषण के दौरान मोदी ने कांग्रेस को इस बात के लिए आड़े हाथ लिया क्योंकि पार्टी ने उन्हें ‘बंदर’ और ‘चूहा’ करार दिया था।

उन्होंने कहा कि वह इस नाम से पुकारे जाने पर गर्व का अनुभव करते हैं क्योंकि दोनो जीव ‘भगवान के दूत’ हैं।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता रामायण का अध्ययन करेंगे तो उन्हें ‘वानर शक्ति’ के बारे में नया विचार मिलेगा। ‘मैं उनके द्वारा दिए गए खिताब को स्वीकार करता हूं।’

भारत में चुनाव प्रकार की इस तकनीक का पहली बार प्रयोग किया गया। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्विंटन ने अपने चुनाव प्रचार में थ्रीडी का उपयोग ‍किया था। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें