गुजरात में तीन स्थानों पर फिर मतदान
FILE
पुनर्मतदान का आदेश जामनगर जिले के तहत आने वाले जम्जोधपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदान केंद्र संख्या 169-कोत्दा और भावनगर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की मतदान केंद्र संख्या 69 कामलेज पर दिया गया है।
इनके अलावा सूरत उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कटरागाम की मतदान संख्या 27 कटरागाम में फिर से मतदान होगा।
भावनगर ग्रामीण सीट पर भाजपा के पुरुषोत्तम सोलंकी और नेता प्रतिपक्ष शशिकांत गोहिल लड़ रहे हैं। सोलंकी पर 400 करोड़ रुपये के मत्स्य घोटाले में शामिल होने का आरोप है। (भाषा)

