1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव-2012
  4. »
  5. गुजरात
  6. गुजरात चुनाव: मधुभाई ठाकुर भाजपा में शामिल

गुजरात चुनाव: मधुभाई ठाकुर भाजपा में शामिल

गुजरात विधानसभा चुनाव
FILE
पूर्व विधायक और शंकर सिंह वाघेला के वफादार मधुभाई ठाकुर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम रूपाला की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

वाघेला ने 1995-96 में भाजपा के साथ नाता तोड़ने के बाद और राष्ट्रीय जनता पार्टी (आरजेपी) का गठन किया था। उन्होंने अब अपने दो वफादारों गिरीश परमार और मधुभाई ठाकुर को खो दिया है। ये दोनों भाजपा में शामिल हो गए हैं।

वाघेला की आरजेपी का बाद में कांग्रेस के साथ विलय कर दिया गया था। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें