केशुभाई ने खोला मोदी के खिलाफ मोर्चा
FILE
मोदी के प्रतिद्वंद्वी पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री सुरेश मेहता, पूर्व केंद्रीय मंत्री काशीराम राणा, पूर्व गृह राज्यमंत्री गोर्धन जदाफिया और भाजपा के अन्य बागी नेताओं की बैठक आयोजित की ताकि अगले वर्ष होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जा सके।
मेहता ने कहा कि मोदी के शासन से आपातकाल अच्छा था। मेहता ने भाजपा छोड़कर गैर सरकारी संगठन प्रबुद्ध नागरिक शक्ति मंच का गठन कर लिया है। पिछले कुछ महीने से भाजपा के साथ चल रहे पटेल मोदी के खिलाफ मुखर रहे हैं और कई बार कहा है कि उनका समुदाय गुजरात में भयाक्रांत है। (भाषा)

