शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. गोवा विधानसभा चुनाव 2022
  3. गोवा विधानसभा चुनाव 2022
  4. 34 BJP candidates declared in Goa
Written By
Last Modified: गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (14:01 IST)

गोवा में भाजपा के 34 उम्मीदवार घोषित, मनोहर पर्रिकर के बेटे का नाम नहीं

गोवा में भाजपा के 34 उम्मीदवार घोषित, मनोहर पर्रिकर के बेटे का नाम नहीं - 34 BJP candidates declared in Goa
पणजी। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर भाजपा ने गोवा की 40 में से 34 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का नाम घोषितकर दिया है। हालांकि चौंकाने वाली बात यह है कि इस सूची में राज्य के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भारत के रक्षामंत्री रहे स्व. मनोहर पर्रिकर के बेटे के नाम नहीं है।
 
भाजपा ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को सांकली से उम्मीदवार बनाया है, जबकि इस सूची में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पुत्र उत्पल पर्रिकर का नाम शामिल नहीं है।
पणजी से पार्टी ने आटांसियो मोंसेराते को उम्मीदवार बनाया है, वहीं तिविम सीट से नीलकांत रामनाथ को प्रत्याशी बनाया है। सियोलिम से दयानंद मांद्रेकर चुनाव लड़ेंगे। 
ये भी पढ़ें
उत्तराखंड के लिए भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट, CM धामी खटीमा से लड़ेंगे चुनाव