‘नमो मंच’ खत्म, भाजपा नेता माकपा में शामिल
FILE
माकपा के राज्य सचिव पी. विजयन ने पानुर में मंगलवार शाम एक जनसभा में ‘लाल माला’ पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया। दिग्गज मार्क्सवादी नेता वीएस अच्युतानंदन ने उनकी शिरकत का विरोध किया था।
विजयन ने कहा कि घटनाक्रम राज्य की राजनीति में बड़ी तब्दीली को दिखाता है और उन्हें उम्मीद है कि ज्यादा लोग हिंदुत्व का त्याग कर वामपंथ की कतारों में शरीक होंगे।
माकपा राज्य सचिव ने इन आलोचनाओं को भी खारिज कर दिया कि पूर्व भगवाइयों को पार्टी में शामिल करना उन पार्टी कार्यकर्ताओं की स्मृति का अपमान है, जिन्होंने भाजपा और आरएएस के खिलाफ संघर्ष में अपनी जान कुर्बान की है। माकपा में शामिल होने वालों में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओके वासु शामिल हैं।
इस बीच, भाजपा ने कहा कि सिर्फ कुछ असंतुष्ट लोगों ने पार्टी छोड़ी है और उनके फैसले से क्षेत्र में पार्टी के विकास पर कोई असर नहीं पड़ेगा। (भाषा)

