मोदी ने नीतीश को कहा 'ग्रहण'
सासाराम। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना ग्रहण से की।
FILE |
उन्होंने बिहार के सासाराम में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रहण हटने के बाद ही बिहार का विकास होगा।
उल्लेखनीय है कि नीतीश की जदयू कुछ समय पहले तक राजग का ही हिस्सा थी। उस समय बिहार में भी भाजपा जदयू गठबंधन की सरकार थी। लेकिन मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने के बाद जदयू भाजपा से अलग हो गई।

