वाराणसी में सोमनाथ भारती की पिटाई
FILE
बुधवार को एक टीवी कार्यक्रम में कुछ लोगों ने आप नेता सोमनाथ भारती पर हमला कर दिटा और जमकर उनकी पिटाई की गई। आरोप है कि सोमनाथ के साथ मारपीट भाजपा कार्यकर्ताओं ने की है।
सोमनाथ के साथ ही उनके ड्राइवर की भी पिटाई की गई। उनकी कार पर भी हमला किया गया और शीशे चकनाचूर कर दिए गए।
उल्लेखनीय है कि मोदी के खिलाफ केजरीवाल ने बुधवार को ही वाराणसी से नामांकन भर दिया है। मोदी आज यहां से अपना पर्चा दाखिल करेंगे।

