केजरीवाल ने वाराणसी से भरा नामांकन
FILE
केजरीवाल का रोड शो सुबह 11 बजे लाहुराबीर चौराहे से शुरू हुआ। केजरीवाल चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को माला पहनाई। उसके बाद उनका काफिला शहर के विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए कचहरी पहुंचा।
नरेन्द्र मोदी इस सीट से अपना नामांकन गुरुवार को दाखिल करेंगे। कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय पहले ही यहां से नामांकन दाखिल कर चुके हैं। यहां मतदान 12 मई को होगा।

