हाजीपुर में पासवान का मुकाबला 93 वर्षीय दास से
FILE
बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके दास 93 साल की उम्र में भी अडिग हैं। उन्होंने पहली बार लोकसभा का चुनाव 70 वर्ष की आयु में 1991 में जीता था।
राष्ट्रीय पार्टियों की नीतियों पर तंज कसते हुए दास ने कहा कि सभी राष्ट्रीय पार्टियां आजकल क्षेत्रीय पार्टियों में तब्दील होती जा रही हैं। उनके चरित्र में यह बदलाव निजी स्वार्थों के चलते आया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक अनिश्चितता के बढ़ने से समस्याओं में भी बढ़ोतरी हुई है।
दास ने कहा कि राजनीति में गुटबाजी बढ़ी है। आज के समय में राजनीतिक पार्टियां जाति, क्षेत्र और धर्म के नाम पर आपस में बंटती जा रही हैं। वे छोटे-मोटे राजनीतिक फायदे के लिए समझौते कर रही हैं। (भाषा)

