Daily Horoscope
✕

LG ने भारत में लॉन्च किए AI सपोर्ट वाले Smart TV, कमाल फीचर्स, जानिए क्या है कीमत

Updated: बुधवार, 15 मई 2024 (17:33 IST)
lg launches new smart tv with ai feature  : एलजी (LG) इलेक्ट्रॉनिक्स ने घरेलू मनोरंजन में अपने नवीनतम नवाचार एलजी ओएलईडी ईवो एआई टीवी और एलजी क्यूएनईडी एआई टीवी लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी ने यहां कहा कि एआई टीवी की अगली पीढ़ी 108 सेमी (43इंच) से 246 सेमी (97इंच) तक के आकारों में उपलब्ध है। 2024 लाइनअप में एलजी ओएलईडी ईवो एआई और एलजी क्यूएनईडी एआई टीवी की सबसे उन्नत रेंज शामिल है।

इसमें दुनिया का सबसे बड़ा ओएलईडी टीवी एलजी ओएलईडी 97जी4 भी शामिल है, जो पावर पैक्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रदर्शन का दावा करता है। कंपनी ने 55 नए मॉडल पेश किए जाने के साथ ही यह लॉन्च टेलीविजन उद्योग में दृश्य उत्कृष्टता और पर्सनलाइजेशन की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
 
इस पर टिप्पणी करते हुए एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के एमडी होंग जू जियोन ने कहा कि हमें नेक्स्ट जनरेशन के एआई टीवी को पेश करने पर गर्व महसूस हो रहा है, जो ओएलईडी और प्रीमियम एलईडी प्रौद्योगिकियों दोनों में नवाचार के मामले में अग्रणी है। नए लाइनअप एक उन्नत प्रोसेसर के साथ देखने के अनुभव को एक नए स्तर पर ले जाता है जो विभिन्न स्क्रीन आकारों में उत्कृष्ट ऑडियो-विजुअल अनुभव सक्षम करता है, साथ ही प्रत्येक व्यक्ति की अनूठी लाइफ स्टाइल और प्राथमिकताओं के अनुरूप पर्सनलाइज्ड यूजर अनुभव भी प्रदान करता है।

भारत में बड़े स्क्रीन वाले टीवी की मांग बढ़ रही है और हम लगातार अपने पोर्टफोलियो को बढ़ा रहे हैं, जिसमें दुनिया का सबसे बड़ा 97(246.38 सेमी) टीवी शामिल है, जिसमें शानदार पिक्चर क्वालिटी, उन्नत एआई-संचालित प्रोसेसिंग तकनीकें शामिल हैं। इसके अलावा वेबोस नवीनीकरण कार्यक्रम के साथ, इस नई लाइनअप के साथ हमारा लक्ष्य भारत में फ्लैट पैनल टीवी में अपने मार्केट लीडरशिप को और बढ़ाना है।
 
उन्नत एआई अप स्केलिंग क्षमताओं के साथ, एलजी के नवीनतम ओएलईडी एआई टीवी बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए सटीक पिक्सेल-लेवल इमेज विश्लेषण के साथ वस्तुओं और पृष्ठभूमि को समृद्ध और तीक्ष्ण बनाते हैं। एआई की शक्ति के माध्यम से एलजी ओएलईडी एआई टीवी एक स्पष्ट, अधिक जीवंत देखने का अनुभव प्रदान करते हैं और सब-4के ओटीटी सामग्री देखते समय रियल टाइम में स्केलिंग भी प्रदान करते हैं। एडवांस्ड एआई प्रोसेसर ओरिजनल मूड और रंग टोन को पकड़ने के लिए रंग को भी कैप्चर करता है, जो डायरेक्टर दर्शाना चाहता है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

अगला लेख