dharma sangrah

राजस्थान खदान हादसा : 1500 फुट गहराई में फंसे 14 लोगों को बचाया, एक की मौत

Updated: बुधवार, 15 मई 2024 (17:32 IST)
Rajasthan mine accident case : राजस्थान के नीम का थाना जिले में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खेतड़ी स्‍थ‍ित एक खदान में फंसे 15 लोगों में से 14 को बुधवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जबकि हादसे में कंपनी के एक अधिकारी की मौत हो गई और उनका शव बरामद कर लिया गया है।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ के कुम्हारी में बड़ा हादसा, 50 फीट गहरी खदान में गिरी बस, 11 लोगों की मौत
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के अतिरिक्त महानिदेशक अनिल पालीवाल ने बताया कि खेतड़ी स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में हुए हादसे में फंसे 15 व्यक्तियों में से 14 को एसडीआरएफ तथा कंपनी की बचाव टीम ने बचाव अभियान चला सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि कंपनी के मुख्य सतर्कता अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडे का शव बरामद किया गया है।
 
15 लोग करीब 1500 फुट की गहराई में फंस गए थे : उन्होंने बताया कि मंगलवार रात आठ बजे कोलकाता से आए दल द्वारा निरीक्षण के दौरान खदान की लिफ्ट की केबल टूटने से ये 15 लोग करीब 1500 फुट की गहराई में फंस गए थे। एसडीआरएफ तथा कॉपर लिमिटेड की रेस्क्यू टीम ने रात लगभग तीन बजे संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया।
 
टीम कमांडर रवि वर्मा नौ जवानों तथा हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की रेस्क्यू टीम को लेकर दूसरी लिफ्ट एवं रेस्क्यू रोप की सहायता से घायलों तक पहुंचे। सबसे पहले गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार देकर ट्राली की सहायता से माइनस 72 मीटर के लेवल से जीरो मीटर लेवल तक लेकर आए। उसके बाद पुली एवं रेस्क्यू रोप से घायलों को इंप्रोवाइज्ड स्ट्रेचर की मदद से प्लस 64 मीटर लेवल बेस तक बाहर निकाला गया।
ALSO READ: राजस्‍थान में कॉपर खदान में हादसा, जमीन से 1875 फीट नीचे टूटी लिफ्ट की चेन, 15 लोग फंसे, 3 को निकाला
सबसे पहले 3 गंभीर घायलों को बाहर निकाला : इन्‍हें आगे खदान के वाहनों से 400 मीटर बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया। सबसे पहले बचाव टीमों ने तीन गंभीर घायलों को बाहर निकाला। उसके बाद पांच व्यक्तियों को और अंत में सभी सात व्यक्तियों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। साथ ही मुख्‍य सतर्कता अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडे के शव को बाहर निकाला गया।
ALSO READ: चीन की कोयला खदान कंपनी में भीषण आग, 26 लोगों की मौत
इस ऑपरेशन में बचाव टीम ने केसीसी इकाई प्रमुख जीडी गुप्ता, कोलिहान खदान उप महाप्रबंधक एके शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक विद्युत विनोद सिंह शेखावत, सहायक उप महाप्रबंधक मैकेनिक एके बेरा, मुख्य प्रबंधक खदान अर्णय भंडारी, सहायक उप महाप्रबंधक यशोराज मीणा, सहायक उप महाप्रबंधक विजिलेंस वनेन्दू भंडारी, फोटोग्राफर विकास पारीक, वरिष्ठ प्रबंधक (अनुसंधान) निरंजन साहू, सुरक्षा अधिकारी करण सिंह, प्रबंधक प्रीतम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक खदान रमेश नारायण सिंह एवं कर्मचारी हरसी राम तथा भागीरथ को सकुशल बचाने में सफलता हासिल की है।
 
हादसे में इनमें से कई लोगों को चोटें आई हैं। आठ लोगों को जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। (भाषा) फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

2027 में दुनिया पर मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट, भारत पर क्या पड़ेगा असर? JP Morgan ने चेतावनी में क्या कहा

अमरावती के आदिवासी स्कूल में 'भूत' की अफवाह, 600 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

मेरठ में महिला दारोगा अनु रानी सस्पेंड, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक लाइव-रील वायरल, साइबर सेल करेगी जांच

PRD जवानों को CM योगी की डबल सौगात, ₹600 मानदेय और कैशलेस इलाज की सुविधा

सत्येंद्र जैन को ACB ने किया गिरफ्तार, AAP का दावा, जानिए किस घोटाले में हुई कार्रवाई

अगला लेख