सम्बंधित जानकारी
- भारत को जी-20 के एजेंडा को सख्ती से आगे बढ़ाना चाहिए : राष्ट्रमंडल महासचिव
- G20 समिट के लिए 7 सितंबर को भारत आएंगे बाइडन, पीएम मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक
- G20 Summit की तैयारियां जोरों पर, आम लोगों के लिए 10 दिन बंद रहेगा राष्ट्रपति भवन
- G20 Summit के लिए दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, पुलिस के साथ CAPF और NSG तैनात
- G20 summit : अतिथियों के स्वागत के लिए दिल्ली तैयार
G20 Summit का 300 से ज्यादा ट्रेनों पर पड़ेगा असर, उत्तर रेलवे ने जारी की लिस्ट
G20 Summit news : उत्तर रेलवे ने 300 से अधिक इंटरसिटी और एक्सप्रेस ट्रेन की सूची जारी की है, जिनका परिचालन दिल्ली में 9-10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के कारण प्रभावित रहेगा।
इन ट्रेनों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए जारी परामर्श के मद्देनजर 8 से 11 सितंबर के बीच या तो रद्द कर दिया गया है या फिर इनके मार्ग या गंतव्य स्थान में परिवर्तन किया गया है।
यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, तेजस राजधानी हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, वाराणसी-नयी दिल्ली एक्सप्रेस सहित 70 ट्रेन के रुकने के लिए अतिरिक्त स्टेशन निर्धारित किए गए हैं। 36 ट्रेन के प्रस्थान एवं गंतव्य स्टेशन को बदल दिया गया है। 3 ट्रेनें दिल्ली के किशनगंज रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।Keeping in view the security and other important arrangement for prestigious #G20Summit 2023 in Delhi Area, Railways have made 'Train Handling Plan' as under. The Passengers are requested to plan their journey on the dates shown accordingly :- pic.twitter.com/UuGdA7MbwB
— Northern Railway (@RailwayNorthern) September 2, 2023
रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि जिन्होंने उक्त अवधि में यात्रा की योजना बनाई है, वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए पहले से ही ट्रेन के समय और मार्गों की जांच कर लें।
Edited by : Nrapendra Gupta
