गर्मी में क्या करें?
|
1. शीतल पेय पदार्थो का भरपूर सेवन तो करें- मगर दूसरों के घर
2. दोपहर में छायादार वाहनों में ही यात्रा करें। अर्थात् कार वालों से लिफ्ट लेने की प्रतिभा विकसित करें।
3. अगर आपके नौनिहाल स्वभाव से शांत हों, तो ठीक। वर्ना उन्हें सामाजिक बनने का पाठ पढ़ाते हुए पड़ोस में घुलने-मिलने की शिक्षा दें। और उन्हें वहीं खाने-पीने के लिए प्रेरित करें।
| |
4. व्यक्तिव विकास में पैसे का बड़ा योगदान होता है, इसलिए अपने बच्चों को विकास के निशुल्क शिविर ज्वॉइन कराएँ। ध्यान रहे, पैसों की बचत ही विकसित व्यक्तित्व की बुनियाद है।
5. आज कम्प्यूटर ही जीवन है। इस सूत्र को ध्यान में रखकर गर्मियों के आधे हिस्से में आप कम्प्यूटर सीखें और शेष आधे हिस्से में अपनी सुंदर पड़ोसन को अपने घर के एकांत में कम्प्यूटर 'सिखाएँ'।

