1. मनोरंजन
  2. »
  3. गुदगुदी
  4. »
  5. हास्य व्यंग्य

इन्वेस्टर्स आते रहें...

विनोद काव्य

इन्वेस्टर्स  विकास
- देवेंद्र शर्मा

WDWD
आए इन्वेस्टर्स यहाँ, जगमग हुआ प्रदेश।
करेंगे पूँजी निवेश तो बरस पड़ेगा कैश॥

होगा यहाँ विकास तो बदलेगी तस्वीर।
लेकिन नेता वर्ग में, अधिक बटेगी खीर॥

ग्लोबल इन्वेस्टर्स सब आ पहुँचे इंदौर।
इस मौके पर चकाचक, हुआ शहर चहुँओर॥

सड़कें चौड़ी हो गईं, नया हुआ सिंगार।
जगह-जगह पर बिजली के, सज गए वंदनवार॥

चिकनी सड़कें देख के, दिया कबीरा रोय।
सिंहस्थ जैसी दशा कहीं, इंदौर में ना होय॥

आया था सिंहस्थ तब, चमन बना उज्जैन।
नई-मस्त सड़कें बनीं, गड्ढे हो गए प्लेन॥

वाह-वाह होने लगी, शासन को मिली आशीष।
पर सिंहस्थ के जाते ही, सड़कों ने निपोरी खीस॥

चिकनाई गायब हुई, हुए उजागर गड्ढे।
राहगीर गिरने लगे, ज्यों मिट्टी के गुड्डे॥

लेकिन अब उम्मीद है, सब कुछ अच्छा होगा।
नेता मुख से किया गया, हर वादा सच्चा होगा॥

इन्वेस्टर इस राज्य में, करें, न करें निवेश।
पर नियमित आते रहें, तो राज्य का सँवरे फेस॥