1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. हास्य व्यंग्य
  4. Holi Wishes 2022 in hindi

Holi Wishes 2022 : होली के मस्ती भरे शुभकामना संदेश

Holi Wishes 2022
रंगों का त्योहार है। हर तरफ बहार है लेकिन इस बार कोरोना की कम मारामार है.... कम हुआ हाहाकार है... फिर भी सावधानी रखें और ज्यादा मस्ती से बचें... खुद समझें, दोस्तों को भी समझाएं.... दीजिए उन्हें होली की ये विशेष शुभकामनाएं... 
 
खुद भी बचेंगे, दूसरों को भी बचाएंगे 
रंग नहीं इस बार रंगीन मास्क लगाएंगे 
 
रंग-गुलाल है, कोरे कोरे गाल है 
लेकिन कोरोना काल में दूर से ही धमाल है   
 
रंग हरे, पीले, नीले, लाल 
पहले मास्क, फिर गुलाल 
शगुन का रंग सोहे हर गाल 
गया नहीं अभी कोरोनाकाल 
 
होली है भाई होली है 
मस्ती की ये टोली है
दूरी ना रखी तो 
कोरोना हमजोली है...  
 
दूर रहेंगे, मास्क पहनेंगे 
होली पर सावधानी रखेंगे 
पर्व मिलन में इस बार 
ऑनलाइन रंग खूब सजेंगे