तंजानिया का सेरंगेटी नेशनल पार्क
|
सेरंगेटी की सीमा मसाई मारा क्षेत्र तक फैला हुआ है जहाँ पर हजारों वन्य जीव टहला करते हैं। हरियाली से ओतप्रोत इस अभयारण्य में जीव अपने प्राकृतिक रूप में नजर आते हैं। पथरीली भूमि पर बहती हवा में नीले आसमान के नीचे नन्हे जीव खेलते हुए नजर आते हैं। मई के समय जानवरों का झुंड़ ग्रुनेटी एवं म्बालागेटी नदी के पास नजर आते हैं।
जून-जुलाई के समय वे पश्चिम की ओर मुड़ जाते हैं एवं उसके बाद मसाई मारा के हरियाली की ओर जाते हैं। कई महीनों तक वे मारा नदी के पास सुनहरी रंग के घास में चरते रहते हैं। सेरंगेटि के हरियाली में दिसम्बर से लेकर अप्रैल तक उस स्थान पर टहलते रहते हैं।
| |
सिनोरेरा घाटी जोकि पार्क के बीचोंबीच स्थित है। जिराफ, वॉरथोग, रीडबक्स, जैसे अनोखे जीव इस अभयारण में नजर आते हैं। नधुतू नदी हजारों राजहंस पक्षियों को आकृष्ट करती है। ग्रुमेटी नदी में विशाल आकार के नाईल मगरमच्छ पाए जाते हैं।
जनवरी, फरवरी एवं जून, जुलाई, अगस्त महीने में सेरंगेटि अभयारण्य का भ्रमण कर सकते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य से ओतप्रोत अभयारण्य का भ्रमण कर सकते हैं।

