सोने में आएगा महामंदी का दौर
निओ वेव ट्रेडिंग सर्विस के विश्लेषक नीले ने चेतावनी दी है कि सोने में तेजी का दौर अब खत्म हो गया है और सोना आने वाले कई वर्ष तक मंदी की चपेट में रहेगा। वे कहते हैं कि निवेशकों को अब सोने में अनेक वर्ष तक मंदी देखने को मिलेगी। 15
अप्रैल 2013 को विश्व विख्यात विश्लेषक नीले ने अपनी ईमेल रिपोर्ट में कहा था कि पिछले कुछ दिनों की गिरावट से इसमें कोई शक नहीं है कि सोने में तेजी का समय पूरा हो गया है और यह वर्ष 2011 की गर्मियों की ऊंचाई से नीचे उतर रहा है।15
अप्रैल को एक समय सोना 100 डॉलर प्रति औंस से नीचे था। यह बड़ी गिरावट का संकेत है।नीले ने 18 अप्रैल 2013 को रिकॉर्ड अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि आधिकारिक रुप से 5 फरवरी 2013 से सोने ने कई वर्ष तक मंदी में चलने वाले बाजार में प्रवेश किया है।यह तो केवल पहला झटका है एवं आने वाले समय में सोना अपने इतिहास में सर्वाधिक तेजी से नीचे उतरेगा। आने वाले कुछ महीनों में सोने का हालचाल काफी रोचक होगा। तैयार रहिए !मोलतोल.इन
सौजन्य : मोलतोल.इन