1 गोल से स्पेन ने किया पुर्तगाल को बाहर, अंतिम मैच में रो पड़े रोनाल्डो
FIFA World Cup के Round of 16 में स्पेन ने सोमवार रात क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम को 1-0 से हरा दिया। वैकल्पिक खिलाड़ी के रूप में उतरे मिकेल मेरिनो ने 91वें मिनट में नाटकीय गोल दागकर अपनी टीम को क्वार्टरफाइनल में पहुंचाया। इसके साथ ही पुर्तगाल से स्टार स्ट्राइकर क्रिश्चियानो रोनाल्डो का अंतरराष्ट्रीय करियर थम गया। वह मैदान पर ही फूट फूट कर रोने लग गए। रोनाल्डो ने सोमवार को ही घोषणा कर दी थी कि यह उनका अंतिम विश्वकप होगा।
मैच की शुरुआत आक्रामक रही और दोनों टीनों ने गोल करने के प्रयास किये, लेकिन वे विफल रहे। दूसरे हॉफ मे कड़ा और तनावपूर्ण मुकाबला अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी स्पेन के दो स्थानापन्न खिलाड़ियों ने मिलकर मैच का एकमात्र गोल दाग दिया। फेरान टोरेस ने मेरिनो को पास दिया और उन्होंने पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टा को छकाते हुए निचले शॉट से गोल दाग दिया।
हाफ टाइम से पहले साइमन ने रोनाल्डो को एक बार फिर गोल करने से रोका और नूनो मेंडेस के शॉट के डिफ्लेक्ट होने से क्रॉसबार पर गेंद लगी, जिसके बाद दूसरे हाफ में कुछ ही स्पष्ट मौके मिले और मैच का फैसला मेरिनो के शानदार फिनिश से हुआ।स्पेन अब शुक्रवार को लॉस एंजिल्स में क्वार्टरफाइनल में बेल्जियम से भिडेगा।

इससे पहले, मिकेल ओयार्जाबल ने स्पेन को बढ़त दिलाने का एक शानदार मौका गंवा दिया था, जिसके बाद रोनाल्डो – जिन्होंने मैच से पहले कहा था कि यह उनका आखिरी विश्व कप होगा – के एक प्रयास को उनाई सिमोन ने शानदार तरीके से रोक दिया, और कोस्टा ने एलेक्स बाएना के शॉट को अपनी उंगलियों के सिरे से बचाकर गोल होने से रोक दिया।Cristiano Ronaldo leaves the pitch in tears after being knocked out of the World Cup by Spain.
— Imtiaz Mahmood (@ImtiazMadmood) July 7, 2026
Let down by their manager, Roberto Martinez, who is an absolute con-artist and dont know how he keeps getting jobs. Goncalo Ramos shouldve either started or come on as an early… pic.twitter.com/S3LWI5nAjX