1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्व कप 2022
  4. Protester with rainbow flag runs onto pitch during FIFA WC match

FIFA World Cup में समलैंगिको के लिए सतरंगी झंडा लिए मैदान में दौड़ गया फैन (Video)

FIFA World Cup
कतर में  खेले जा रहे फीफा फुटबॉल विश्वकप में अब तक का सफर खासा विवादास्पद रहा है। कतर ने समलैंगिको, महिलाओं और पेय पदार्थ पर खासे सख्त नियम बनाए हैं। इसका विरोध भी मैदान और मैदान के बाहर दर्शक दीर्घा में देखने को मिल रहा है।

मंगलवार को देर रात पुर्तगाल और ऊरूग्वे के मैच में एक दर्शक समलैंगिको के समर्थन में मैदान पर उतर आया। यह ही नहीं उसने जो कमीज पहनी थी उस के पीछे हिजाब के विरोध में लड़ रही ईरान की महिलाओं के भी समर्थन के शब्द दिख रहे थे।

इसके अलावा इस शख्स की कमीज के आगे ( यूक्रेन बचाओ) भी लिखा था। प्रसारणकर्ताओं ने कोशिश की यह वाक्या टीवी पर ना आ पाए लेकिन लगभग आधे मिनिट तक यह शक्स मैदान पर दौड़ा और इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गई।
मैच की बात करें तो पुर्तगाल ने आसानी से ऊरूग्वे को 2-0 से मात देकर अंतिम 16 में जगह बना ली।
अगला लेख
पुर्तगाल ने मचाया धमाल! ऊरुग्वे को 2-0 से हराकर पहुंचा अंतिम 16 में