1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्व कप 2018
  4. egypt wants to cange history in fifa world cup 2018

FIFA WC 2018: 28 साल बाद विश्व कप में वापसी कर रही मिस्र की उम्मीद टिकी है सलाह पर

FIFA World Cup 2018
सात बार अफ्रीकन नेशंस कप का खिताब जीतने वाला मिस्र 28 साल बाद एक बार फिर फीफा विश्व कप में वापसी कर रहा है। इससे पहले मिस्र 1934 और 1990 में विश्व कप में खेला था। पिछले दोनों विश्व कप में मिस्र ने एक भी मैच नहीं जीता था।
 
 
अब जब 28 साल बाद मिस्र ने फिर से फुटबॉल के महाकुंभ में कदम रखा है तो इस बार उसकी नज़रें इतिहास रचने पर होंगी। कोच हेक्टर कूपर के नेतृत्व में टीम ने विश्व कप क्वालीफाई मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। इस टीम के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह ने निर्णायक मैच में कोंगो-ब्राजाविले के खिलाफ 94वें मिनट में गोल कर मिस्र के विश्व कप में खेलने के सपने को साकार किया था।
 
मिस्र में लियोनेल मैसी की तरह ख्यातिप्राप्त मोहम्मद सलाह अपनी टीम के स्टार खिलाड़ी हैं। मिस्र की पूरी उम्मीदें इसी स्टार खिलाड़ी सलाह पर हैं, जो कि अभी चोट से जूझ रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें 23 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।
 
पहली बार विश्व कप में खेलने जा रहे सलाह अगर पूरी तरह से फिट रहे तो मिस्र इस बार इतिहास रच सकता है। इस साल लिवरपूल के लिए पदार्पण करने वाले सलाह ने रिकॉर्ड 44 गोल किए हैं। पिछले महीने ही सलाह को बेस्ट फुटबॉलर का खिताब मिला है, वहीं टीम के 45 साल के गोलकीपर एस्सम अल-हदारी भी हैरान कर सकते हैं।
 
मिस्र की टीम की परेशानी और कमजोरी यह है कि सलाह के बाद इसके पास कोई और ऐसा खिलाड़ी नहीं है, जो टीम की जिम्मेदारी ले सके और टीम को आगे ले जाने का दम रखता हो। वहीं इस टीम के कप्तान और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी 45 साल के गोलकीपर एस्सम अल-हदारी पर भी टीम की काफी जिम्मेदारी होगी। एस्सम विश्व कप खेलने वाले सबसे उम्रदारज खिलाड़ी भी बन जाएंगे।
 
टीम के लिए मिडफील्ड में मोहम्मद एलेनी और अबदल्लाह सईद को बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी। एलेनी भी कुछ दिनों पहले चोटिल हो गए थे, लेकिन वे तेजी से ठीक हो रहे हैं। कूपर ने अपनी टीम को बेहतर रणनीति से काफी मजबूत किया है। उन्होंने ऐसी टीम तैयार करने की कोशिश की है, जो दबाव में अपने आपको संभाल सके। मिस्र 15 जून को उरुग्वे के खिलाफ विश्व कप 2018 का अपना मैच खेलेगा।
 
फीफा विश्व कप 2018 के लिए मिस्र की टीम:
गोलकीपर- एस्सम अल-हदारी, मोहम्मद एल सेहेनावी, शेरिफ एकरामी, मोहम्मद अवद
 
डिफेंडर- अहमद फताही, साद सामीर, अयमान अशरफ, मेहमूद हमदी, मोहम्मद अबदेव शाफी, अहमद हेगाजी, अली गाबेर, अहमद अल मोहम्मदी, करीम हफीज, ओमर गाबेर, आम्रो गाबेर, अम्रो तारेक
 
मिडफील्डर- तारेह हमीद, मेहमूद अबदेल अजीज, शिकाबाला, अबदल्लाह अल साइद, सैम मोर्सी, मोहम्मद अलनी, मेहमूद इखाराबल, रमदान सोभी, मेहमूद ट्रेजेगुएटल, अमर वार्डा
 
फॉरवर्ड- मारवान मोहेसेन, अहमद गोमा, अहमद हसन, मोहम्मद सलाह
अगला लेख
FIFA WC 2018 : विश्व कप में जाने से पहले वेश्याओं के साथ पार्टी, मच गया बवाल