1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्व कप 2018
  4. Croatia Nigeria FIFA World Cup

FIFA WC 2018 : क्रोएशिया ने नाइजीरिया को 2-0 से दी शिकस्त

Croatia
कैलिनिनग्राद। यूरोपीय देश क्रोएशिया ने फीफा विश्व कप में 'ग्रुप ऑफ डेथ' माने जा रहे ग्रुप 'डी' में शनिवार रात को अफ्रीकी देश नाइजीरिया को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की।
 
 
क्रोएशिया ने नाइजीरिया के आत्मघाती गोल से पहले हॉफ में बढ़त बनाई और दूसरे हॉफ में पेनल्टी पर गोल कर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। 4 साल पहले ब्राजील में क्रोएशिया ग्रुप चरण में ही बाहर हो गई थी लेकिन इस बार उसने विजयी शुरुआत कर ली।
 
टूर्नामेंट में ग्रुप 'डी' को ग्रुप ऑफ डेथ माना जा रहा है जिसमें पिछली उपविजेता अर्जेंटीना और नवोदित टीम आइसलैंड शामिल हैं। आइसलैंड ने शनिवार को अर्जेंटीना को 1-1 के ड्रॉ पर रोक कर तहलका मचा दिया था। (वार्ता)
अगला लेख
FIFA WC 2018 : पॉलसन के गोल से डेनमार्क की पेरू पर 1-0 से जीत