1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. Vijendersingh supports farmers

किसानों के समर्थन में सिंघु बॉर्डर पहुंचे बॉक्सर विजेंदर सिंह, खेल रत्न पुरस्कार लौटाने की चेतावनी

farmers protest
नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में बॉक्सर विजेंदर सिंह भी सिंघु बॉर्डर पहुंचे।

किसानों के आंदोलन के समर्थन में बॉक्सर विजेंदर सिंह ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि अगर सरकार इन काले कानूनों को वापस नहीं करती है तो मैं अपना राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार वापस कर दूंगा। उन्होंने कहा कि  राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड खेल के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। 

विजेंदर ने 2008 के बीजिंग ओलिंपिक में कांस्‍य पदक जीतकर इतिहास रचा था। साल 2009 में उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा गया था।

बॉक्सर विजेंदर सिंह 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 
अगला लेख
उत्तरी बंगाल में 'रेल रोको आंदोलन' का इन ट्रेनों पर पड़ा असर...