1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. rahul gandhi on farmers protest

किसानों को पीछे हटाना असंभव, तीनों कानून वापस लेने होंगे: राहुल

rahul gandhi
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि तीनों केंद्रीय कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को पीछे हटाना असंभव है और सरकार को ये कानून वापस लेने ही होंगे।
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा, अन्नदाता का बारिश से नाता पुराना, ना डरते ना करते मौसम का बहाना, तो क्रूर सरकार को फिर से बताना, असंभव किसानों को पीछे हटाना, तीनों कानूनों को पड़ेगा लौटाना!
 
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर कई किसान संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी वाला कानून बनाने की है।
 
दूसरी तरफ, सरकार का मानना है कि तीनों कानूनों को कृषि सुधारों की दिशा में बड़ा कदम है। इससे किसानों को लाभ होगा और उनकी उपज बेचने के लिए उनके पास कई विकल्प होंगे। 
अगला लेख
ममता की मंदिर डिप्लोमैसी, नामांकन से पहले शिव की शरण में, रोज करती हैं चंडीपाठ