बुधवार, 27 सितम्बर 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. Punjab News In Hindi/ ludhiana News In Hindi
Written By
Last Updated : शनिवार, 6 फ़रवरी 2021 (19:10 IST)

लुधियाना में ट्रैक्टर पर लगे झंडे में भिंडरावाले जैसे व्यक्ति का चित्र

चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना में किसानों के चक्काजाम के दौरान एक ट्रैक्टर पर लगे झंडे में खालिस्तानी नेता का चित्र होने का दावा किया जा रहा है। दरअसल, यह वीडियो एएनआई ने ट्‍वीट किया है। उल्लेखनीय है कि कृषि कानूनों के खिलाफ शनिवार को किसानों ने 3 घंटे का चक्का जाम किया है। 
ट्‍विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक ट्रैक्टर पर झंडा लगा हुआ है, ‍उस पर एक चित्र भी है। इसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह खालिस्तानी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले का है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इस बीच, ट्‍विटर पर पक्ष-विपक्ष के लोग आमने-सामने हो गए हैं।

विवेक नामक व्यक्ति के ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया- यह आपने आज देखा है। एनएच 44 पर इस तरह के झंडे और पोस्टर रोज दिखाई देते हैं। वहीं, संकल्प नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया- चेक करो, कहीं यह आंदोलन को बदनाम करने की साजिश तो नहीं है। 
 
ये भी पढ़ें
60 लाख लूटने वाले लश्करे मुस्तफा का सरगना मलिक जम्मू में पकड़ा गया