रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. farmers protest kisan andolan delhi burari ghazipur tikri
Written By
Last Updated : मंगलवार, 26 जनवरी 2021 (13:37 IST)

उपद्रवियों के बीच फंसा पुलिसकर्मी, भीड़ से इस तरह हुआ बचाव (वीडियो)

KisanTractorRally TractorsVsTraitors FarmersProtest
नई दिल्ली। ट्रैक्टर परेड के बीच कई जगह किसान हिंसक हो गए। पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। इस बीच एक पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों के बीच फंस गया।
 
मध्य दिल्ली में आईटीओ में एक पुलिसकर्मी के साथ एक प्रदर्शनकारी समूह ने मारपीट का प्रयास किया, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारी आगे आए और उस पुलिसकर्मी को बचाकर भीड़ से बाहर ले गए। 
 
ट्रैक्टर परेड की अनु‍मति मिलने के बाद किसान दिल्ली की सीमाओं की ओर बढ़ रहे हैं। कई जगह बैरिकेड्स तोड़ दिए गए हैं। उग्र होते किसान पुलिस को गाड़ियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। किसान नेताओं का कहना है कि आंदोलन में असामाजिक तत्व घुस आए हैं, जो तोड़फोड़ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
उपद्रवी हुए किसान, सोशल मीडिया पर योगेन्द्र यादव से यूजर्स ने पूछा सवाल- यह कैसा 'शांतिमार्च'