1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. farmer dies due to heart attack on Kundli border

कुंडली बॉर्डर पर दिल का दौरा पड़ने से किसान की मौत

farmer protest
सोनीपत। केंद्र सरकार से तीन कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर कुंडली बॉर्डर पर धरने पर बैठे एक और किसान की दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को मौत हो गई। बॉर्डर पर लगातार तीन दिन में तीन किसानों की मौत हो गई है, जबकि अभी तक चार किसानों की मौत हो चुकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के पटियाला जिला के भातसो गांव निवासी 62 वर्षीय किसान पाला सिंह की बुधवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। सीने में तेज दर्द उठने की वजह से उसके साथी भी घबरा गए मगर जब तक वे खुद को संभालते किसान की मौत हो चुकी थी। पाला सिंह पिछले कई दिनों से अपने कई साथियों के साथ कुंडली बॉर्डर पर धरने पर थे।
 
पीड़ित के साथियों ने मामले की जानकारी कुंडली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसान की मौत दिल का दौरा पड़ने से होनी प्रतीत होती है। बाकी पोस्टमार्टम से तस्वीर साफ हो जाएगी।
 
कुंडली बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों में चार किसान की ठंड से हृदयघात के कारण जान जा चुकी है। इससे पहले भी गांव बरोदा के किसान अजय की मौत हो चुकी है। दो दिन पहले ही पंजाब के जिला मोगा के गांव भिंडर कलां के मक्खन खान की भी जान चली गई थी। मंगलवार को किसान गुरमीत सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि पाला सिंह की भी दिल का दौरा पड़ने आज मौत हो गई।
अगला लेख
2022 तक दुनिया की एक चौथाई आबादी को नहीं मिल पाएगी Corona vaccine, अध्ययन से हुआ खुलासा...