मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. 22 farm unions float political party Samyukt Samaj Morcha to contest Punjab polls, SKM doesn't approve
Written By
Last Updated : शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (20:54 IST)

Punjab में किसानों ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान, 22 संगठनों ने मिलकर बनाई पार्टी, किसान संयुक्त मोर्चा का बड़ा बयान

punjab
किसान संयुक्त मोर्चा ने किया किनारा : संयुक्त किसान मोर्चा ने इस गठन से किनारा किया है। संयुक्त किसान मोर्चा की कोआर्डिनेशन कमेटी ने एक बयान जारी किया है। दर्शन पाल, हन्नान मौला, जोगिंदर सिंह उग्राहन, जगजीत सिंह दल्लेवाल, योगेंद्र यादव, युद्धवीर सिंह, शिव कुमार शर्मा "कक्काजी" की सहमति से बयान जारी किया गया है।

इसमें कहा गया है कि किसान संगठनों द्वारा 'संयुक्त समाज मोर्चा' के नाम से पंजाब के विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने की घोषणा का संयुक्त किसान मोर्चा से कोई संबंध नहीं है। संयुक्त किसान मोर्चा की यह नीति है कि हमारे नाम और मंच का इस्तेमाल किसी राजनीतिक दल द्वारा नहीं किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के नाम का चुनाव में इस्तेमाल करना मोर्चे के अनुशासन का उल्लंघन होगा। 
 
संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल जो किसान संगठन या नेता चुनाव में भाग लेते हैं, वह मोर्चे में शामिल रह सकते हैं या नहीं, इसके बारे में संयुक्त किसान मोर्चा की 15 जनवरी की आगामी राष्ट्रीय बैठक में फैसला लिया जाएगा।
 
 
 
 
ये भी पढ़ें
थमा उत्‍तराखंड का सियासी तूफान! मान गए हरक सिंह रावत, मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बनी बात