मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. अपना इंदौर
  3. इंदौरी शख्सियत
  4. janak palta celebrated her 75th birthday with plantation
Written By

पद्मश्री से सम्मानित डॉ.जनक पलटा मगिलिगन ग्राम सनावादिया में पौधारोपण के साथ मनाएंगी 75 वां जन्मदिन

पद्मश्री से सम्मानित डॉ.जनक पलटा मगिलिगन ग्राम सनावादिया में पौधारोपण के साथ मनाएंगी 75 वां जन्मदिन - janak palta celebrated her 75th birthday with plantation
पद्मश्री से सम्मानित डॉ.जनक पलटा मगिलिगन ग्राम सनावादिया में पौधारोपण के साथ मनाएंगी जन्मदिन 
 
पद्मश्री से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद डॉ.जनक पलटा मगिलिगन हर साल अपना जन्मदिन पौधारोपण कर के मनाती हैं ....खास बात यह है कि वे अपनी उम्र के साल के बराबर पौधे लगाती हैं और इस शुभ काम में उनके साथ शहर के प्रबुद्धजनों की एक बड़ी उत्साही टीम सहयोग करती हैं...
 
गुरुवार 16 फरवरी, 2023 को सुबह ठीक 8:30 बजे ग्राम सनावादिया में दूतनी (DUTANI)पहाड़ी पर उनकी आयु के 75 साल के हिसाब से 75 पौधे रोपित किए जाएंगे... 
 
सनावादिया में इस पौधारोपण कार्यक्रम के उपरांत भंडारी कृषि फार्म पर स्वल्पाहार सहित जन्मदिन की इको फ्रेंड्ली खुशियां मनाई जाएगी... 
 
इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पौधारोपण स्थल तक पहुंचने का मार्ग:-
मल्हार कोल्ड स्टोरेज (सनावदिया) वाले रोड पर सीधा 400 से 500 मीटर आगे बाएं हाथ पर भंडारी कृषि फार्म के पास  मानवता क्लीनिक के बाहर पार्किंग की व्यवस्था है।