गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. विजयादशमी
  4. vijayadashmi 2021
Written By

Dussehra 2021 : इस दशहरे पर राशि के अनुसार कौन सा मंत्र शुभ है आपके लिए

Dussehra 2021 : इस दशहरे पर राशि के अनुसार कौन सा मंत्र शुभ है आपके लिए - vijayadashmi 2021
इस बार दशहरे पर अपनी राशि के अनुसार बोले श्रीराम का यह नाम, करें कुछ खास उपाय
 
दशहरे के दिन अपनी-अपनी राशि अनुसार देवता का पूजन करने से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती है। आइए जानें 12 राशियों के अनुसार इस दशहरे पर कैसे करें पूजन...
 
* मेष राशि के जातक श्रीराम का पूजन करें, ॐ रामभद्राय नम: मंत्र का जाप करें।
 
* वृषभ राशि के जातक हनुमानजी का पूजन करें, ॐ आञ्जनेयाय नम: मंत्र का जाप करें।
 
* मिथुन राशि के जातक राम दरबार पर बेसन के लड्डू चढ़ाएं। ॐ रामचंद्राय नम: मंत्र का जाप करें।
 
* कर्क राशि के जातक श्रीसीता-राम को मीठा पान चढ़ाएं। ॐ जानकी वल्लभाय नम: मंत्र का जाप करें।
 
* सिंह राशि के जातक श्रीराम पूजन कर ॐ जनार्दनाय नम: मंत्र का जाप करें।
 
* कन्या राशि के जातक हनुमान पूजन कर 'ॐ शर्वाय नम:' मंत्र का जाप करें।
 
* तुला राशि के जातक राम दरबार पर शहद चढ़ाएं। ॐ सौमित्र वत्सल नम: मंत्र का जाप करें।
 
* वृश्चिक राशि के जातक हनुमानजी पर चमेली का इत्र चढ़ाएं। भरत वंदित: नम: का जाप करें।
 
* धनु राशि के जातक तुलसी पत्र हाथ में लेकर ॐ दान्ताय नम: का जाप करें।
 
* मकर राशि के जातक श्रीसीता-राम पर मौली चढ़ाएं। श्री रघुनंदन भरताग्रज नम: का जाप करें।
 
* कुंभ राशि के जातक हनुमान मंत्र ॐ वायुपुत्राय नम: या ॐ श्री सीता पतये नम: का जाप करें।
 
* मीन राशि के जातक श्रीराम दरबार पर मेहंदी चढ़ाएं। दशरथ नंदनाय नम: का जाप करें।
 
ये भी पढ़ें
कैसे करें दशहरा पर पूजा और इस दिन क्या करें कि जीवन में हो खुशहाली और धन का हो आगमन