ramcharitmanas

Dev Diwali 2025: वाराणसी में कब मनाई जाएगी देव दिवाली?

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 4 नवंबर 2025 (09:17 IST)
Dev Diwali  in varanasi: कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है। यह माना जाता है जिस दिन वाराणसी में देव दिवाली मनाई जाए उसी दिन संपूर्ण देश में देव दिवाली मनाना चाहिए क्योंकि देव दिवाली के दिन देवों ने गंगा के तट पर एकत्रित होकर त्रिपुरासुर के वध की खुशी में दीपावली मनाई थी। वाराणसी में देव दीपावली 5 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन काशी के घाटों को लाखों दीयों से रोशन किए जाएंगे।
 
तिथि: देव दीपावली 5 नवंबर 2025, बुधवार को है।
महत्व: यह त्यौहार भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर राक्षस पर अपनी जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
आयोजन: शाम को गंगा के घाटों पर लाखों मिट्टी के दीपक जलाए जाते हैं।
शुभ मुहूर्त: पूर्णिमा तिथि 4 नवंबर को रात 10:36 बजे शुरू होगी और 5 नवंबर को शाम 6:48 बजे समाप्त होगी। देव दीपावली मनाने का शुभ मुहूर्त शाम 5:15 बजे से शाम 7:50 बजे तक है।
 
गंगा आरती: कार्तिक पूर्णिमा के दिन, काशी की नगरी वाराणसी में देव दिवाली का भव्य उत्सव मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवता स्वयं धरती पर अवतरित होते हैं और मां गंगा की आरती करते हैं। 
ALSO READ: Dev Diwali 2025: देव दिवाली पर 5 जगहों पर करें दीपदान, देवता स्वयं करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान
15 लाख दीये: यहां घाटों पर सरकार द्वारा 10 लाख से अधिक मिट्टी के दीयों को जलाने की व्यवस्था की गई है जबकि स्वयंसेवी संगठन 5 लाख दीये जलाने की तैयारी कर रहा है। यहां देव दीपावली की शुरुआत शंखनाद और डमरू की गूंज के साथ होगी। वाराणसी के मनोरम घाटों, कुंडों और तालाबों पर देव दीपावली समितियों और स्थानीय समितियों द्वारा एक साथ 5 लाख दीप जलाए जाएंगे। पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार और महोत्सव समिति, वाराणसी की ओर से 10 लाख से अधिक मिट्टी के दीयों की व्यवस्था की गई है।
 
3डी प्रोजेक्टर रोशनी: देव दीपावली की पावन संध्या पर वाराणसी का आकाश अद्भुत रोशनी और आस्था के रंगों से जगमगाने वाला है। भक्तजन इस अवसर पर एक अनोखे दृश्य के साक्षी बनेंगे, जब 25 मिनट का भव्य काशी-कथा 3-D प्रोजेक्शन मैपिंग एवं लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। यह शो काशी की दिव्यता, इतिहास, संस्कृति और अध्यात्म के अनूठे संगम को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा।
ALSO READ: Dev diwali 2025 date: देव दिवाली कब है, क्या करते हैं इस दिन, क्या है इसका महत्व

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की 12 अनूठी परंपराएं जो इस पर्व को बनाती हैं खास

बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर मंगला आरती का रहस्य एवं धार्मिक महत्व

मंगल-शनि का केंद्र योग बढ़ाएगा तनाव! 4 राशियों की किस्मत का पलट जाएगा पासा

गुरु और शनि के बीच बना नवपंचम राजयोग, 5 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदी पर

रांधण छठ शीतला सातम व्रत का महत्व और पौराणिक कथा

अगला लेख