Mon, 20 Jul 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. ध्यान व योग
  4. Power of Meditation

ध्यान शक्ति का नियमित अभ्यास करें और चमत्कार देखें

Power of Meditation
ज्योतिष, आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक आधार पर तैयार विविध रंगों के चक्र द्वारा मन-मस्तिष्क को संतुलित करने में मदद मिलती है। इसमें रंग-निदान (कलर ट्रीटमेंट) के माध्यमों का भी ध्यान रखा जाता है। सही तरीके से ध्यान लगाने से इच्छाशक्ति का विकास होता है तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। 
ध्यान लगाने का तरीका : 
 
(1) साफ-स्वच्छ जगह पर आसन लगाकर बैठें। 
 
(2) ध्यान शक्ति चक्र को अपने से छः फुट की दूरी पर अपनी आंखों के समानांतर (आई लेवल) पर रखें। 
 
(3) ध्यान रखें वातावरण शांत रहना चाहिए एवं अपनी आंखों को स्वच्छ पानी से साफ कर लें। 
 
(4) अब ध्यान शक्ति चक्र के मध्य के सफेद बिंदु पर एकटक देखें (लगभग तीन मिनट)। यदि आंखों में पानी आने लगे तो आंखें बंद कर लें। मन-मस्तिष्क, आंखों पर जोर न दें। बिलकुल शांत व आराम (रिलेक्स होकर) से बैठें। 
 
(5) ऊपर बताए गए तरीके से 3-3 मिनट करके तीन बार करें। प्रतिदिन कम से कम़ छः बार अवश्य करें। 
 
(6) हर छः मिनट के अभ्यास के बाद 20 सेकंड तक अपनी हथेलियों से आंखों की हल्की मसाज करें। 
 
ध्यान शक्ति का नियमित अभ्यास करें और चमत्कारिक प्रभाव प्राप्त करें।
 
ध्यान चक्र के लाभ : 
 
(1) मन-मस्तिष्क को संतुलित कर आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करता है। 
 
(2) इसके नियमित अभ्यास से आप में इच्छाशक्ति का विकास होगा और आपको अपने कार्यों से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। 
- आशा 'अपूर्वा' 
ये भी पढ़ें
भारत के 6 प्राचीन रहस्यमयी मार्ग, जानकर चौंक जाएंगे